समाजसेवी स्व. अग्रवाल की पुण्यतिथि पर हुर्ई श्रृद्धांजलि सभा

Updesh Awasthee
शिवपुरी। अग्रवाल मित्र मंडल के संस्थापक सदस्य एवं समाजसेवी स्व. आनंदबाबू अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर आज स्थानीय माधव चौक पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकारगण एवं परिवार के ईष्ट मित्र शामिल हुए। श्रृद्धांजलि सभा के उपरांत माधव चौक पर ही मजदूर वर्ग के बीच बेड़ई सब्जी के रूप में प्रसाद का वितरण किया गया। 

उल्लेखनीय है कि समाजसेवी स्व. श्री अग्रवाल का निधन बीते वर्ष 25 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद हो गया था। वर्ष 1998 में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें से सेवानिवृत्त होने के बाद से वे समाजसेवा में लगे हुए थे। उनकी प्रथम पुण्यतिथि को यादगार एवं उन्हें सच्ची श्रृद्धांजलि देने के मकसद से उनके पुत्रों अनिल अग्रवाल एवं अशोक अग्रवाल ने उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया। 

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग अष्ठाना, वरिष्ठ पत्रकार अशोक कोचेटा, रामसेवक गुप्ता, बृजेश तोमर, संजीब बांझल, संजीव सलूजा, धु्रव शर्मा, विजय शर्मा, रोहित मिश्रा, राजकुमार शर्मा, वीरेन्द्र चौधरी, केदार सिंह गोलिया, बंटी धाकड़, के.के. चौबे, के.के दुबे, मनीष भारद्वाज, यशपाल, मित्रमण्डली के राकेश जैन, हरिओम अग्रवाल, धर्मेन्द्र अग्रवाल, भरत अग्रवाल, सुरेशचन्द्र शर्मा,रिंकेश जैन, भूपेश अग्रवाल, देवेन्द्र शर्मा, चन्द्रेश चतुर्वेदी, भूपेन्द्र भटनागर, अरूण श्रीवास्तव,  उमेश शर्मा, पुरोहित जी, राजेश जैन, राजू शर्मा, प्रभात मिश्रा, जीतू गौड़, बंटी जैन, सहित बड़ी सं या में समाजसेवी, पत्रकारगण एवं मित्रगण मौजूद रहे। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!