
जानकारी के अनुसार गत रोज तोफान सिंह उम्र 70 वर्ष निवासी खतौरा की रोड से लगी हुई जमीन है। जिसमें उन्होंने लडैय्यो को मारने हेतु अपने खेतो में करंट का जाल विछाया था। अक्सर ज्यादातर लडैय्ये अपनी टीम के साथ रात्री में खेतो में घुस जाते थे जिसके चलते किसान परेशान था। उसने इसी समस्या को खत्म करने हेतु लडैय्यो को मारने हेतु जाल विछाया परन्तु कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।
तोफान सिंह सुबह 7 बजे की करीब खेतो में चले गये। जिसका उन्हें ध्यान नहीं रहा कि करंट का जाल खेतो में विछा हुआ है और करंट के जाल में फंसते ही तोफान सिंह डीपी के द्वारा डाले गये करंट में फंस गये जिसके बाद उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के उपरान्त परिजन स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहां उन्हे मृत घोषित कर दिया पीएम होने के बाद शब परिजनो को सौंप दिया गया।