टीचर पर प्राण घातक हमला: पति ने मारे गले में चाकू

शिवपुरी। कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले कत्थामिल कॉलोनी में निवासरत एक प्राईवेट टीचर के घर में घुसकर उसके ही पति ने चाकू से हमला कर दिया। बताया जाता है कि पति-पत्नि में अनवन चल रही थी और वे अलग-अलग रह रहे थे। घायल टीचर की हालत अब खतरे से बहार बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार प्राईवेट महिला टीचर रजनी सोनी कथ्थामिल कॉलोनी में निवास करती है और दोपहर ढाई बजे के आरपास उसका पति अनिल सोनी उसके घर आया। बताया जा रहा है कि पति ने घर का दरवाजा खटखटाया तो उसके बच्चे ने दरवाजा खोला। पति अंदर आ गया। 

जानकारी आ रही है कि पति और पत्नि में पहले बातचीत हुई है इसके बाद दोनो में झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान रजनी के पति अनिल सोनी निवासी चंदेरी ने चाकू निकाल कर उसके गले पर वार कर दिया। जिससे रजनी घायल होकर बेहोश गिर पड़ी। हमला करने के बाद आरोपी अनिल सोनी फारार हो गया। 

बताया जा रहा कि दोनो पति पत्नि पिछले कई वर्षो से अनबन चल रही थी इसी कारण रजनी अपनी ससुराल चंदेरी छोड शिवुपरी में ही रहने लगी थी। वह एक प्राईवेट स्कूल में टीचर है और उसका एक बेटा है जो पांचवी क्लास में पढता है। घायल टीचर का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उक्त महिला खतरे से बहार बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।