केन्द्रित क्विज प्रतियोगिता का ONLINE रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 18 वर्ष

Updesh Awasthee
शिवपुरी। मध्यप्रदेश पर्यटन पर केन्द्रित स्कूल क्विज प्रतियोगिता प्रदेश के सभी जिलों में 23 जुलाई को होगी। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा की जा रही इस प्रतियोगिता में आवेदन-पत्रों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सोमवार 18 जुलाई 2016 को शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा। 

पहले यह तिथि 15 जुलाई थी। प्रदेश में अनेक स्थानों पर अतिवृष्टि को देखते हुए विद्यार्थियों की सुविधा की दृष्टि से तिथि आगे बढ़ाई गई है। प्रतियोगिता के लिए जिलों में नियुक्त नोडल ऑफिसर को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि स्कूल के विद्यार्थियों को पर्यटन-स्थलों के प्रति जागरूक बनाने, उनमें जिज्ञासा उत्पन्न करने और ऐतिहासिक महत्व की धरोहरों से अवगत करवाकर उनका सामान्य ज्ञान और अभिरुचि बढ़ाना प्रतियोगिता का मु य उद्देश्य है। 

प्रतियोगिता में जिला-स्तर पर शासकीय एवं निजी विद्यालय के कक्षा 9 वीं एवं 10 वीं के तीन विद्यार्थी सहभागिता कर सकेंगे। प्रत्येक जिले की प्रथम तीन टीम के विजेता को पर्यटन विकास निगम द्वारा अपने होटलों में ठहरने के कूपन दिये जायेंगे, जिससे वे प्रदेश के पर्यटन-स्थल की सैर कर सकेंगे। अन्य प्रतियोगियों को प्रमाण-पत्र एवं उपहार दिये जाएंगे। 

प्रतियोगिता में प्रत्येक स्कूल से एक टीम रहेगी। टीम में कक्षा 9 वीं अथवा 10 वीं के तीन विद्यार्थी शामिल होंगे। लिखित परीक्षा के बाद 6 टीम का चयन किया जाएगा। 

बाद में 6 टीम में से ऑडियो विजुअल क्विज के जरिये 3 टीम का चयन होगा जो टॉप 3 विजयी टीम कहलायेगी। इनके कुल 9 विजेता रहेंगे। टीम चयन के लिये आयोजन एवं मूल्यांकन समिति का निर्णय अंतिम होगा।

यह प्रतियोगिता 23 जुलाई को दो चरण में होगी। प्रथम चरण में सुबह 9 से 11 बजे तक लिखित प्रतियोगिता होगी जिसमें पर्यटन से संबंधित, कला संवर्धन, आध्यात्म, प्राकृतिक और सांस्कृतिक परिवेश पर आधारित प्रश्न रहेंगे। 

प्रथम चरण की प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा इसी दिन दोपहर में की जाएगी। इसके बाद इसी दिन दूसरे चरण में ऑडियो-विजुअल राउण्ड की क्विज प्रतियोगिता होगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये संबंधित स्कूलों द्वारा जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (डी.टी.पी.सी.) अथवा नोडल ऑफिसर को आवेदन दिये जा सकेंगे। नोडल ऑफिसर द्वारा प्राप्त आवेदन-पत्रों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 18 जुलाई शाम 5 बजे तक किया जाएगा। 

प्रतियोगिता में नामांकन की अंतिम तिथि 18 जुलाई शाम 5 बजे तक ही है। इसके पश्चात प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जा सकेगा।

प्रतियोगिता जिला पर्यटन संवर्धन समिति, जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय से होगी। प्रतियोगिता के संबंध में पर्यटन निगम एवं स्कूल शिक्षा विभाग से जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!