बैजनाथ सिंह यादव बने यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

शिवपुरी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला यादव के पति और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बैजनाथ सिंह यादव को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर अनेक गणमान्य नागरिकों, कांग्रेस नेताओं, सामजसेवियों और पत्रकारों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनायें दी हैं। 

श्री यादव ने अपने मनोनयन पर यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह यादव (गुरू जी) राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रकाश सिंह यादव और प्रदेशाध्यक्ष जगदीश यादव का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। 

यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बैजनाथ सिंह यादव को कोलारस विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव, कोलारस नगर पंचायत के अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, डॉ. रामकुमार शिवहरे, नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा, पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता और विजय जैन कैची बीड़ी, राकेश जैन आमोल, जनपद पंचायत बदरवास की अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश राजेश यादव, जिला कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण धाकड़, युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, विनोद योगी, केएल राय, पार्षद इस्माइल खां, आकाश शर्मा, संजय गुप्ता पप्पू, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव, अशोक कोचेटा, चन्द्रभान सिंह यादव, पूर्र्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, गणेश गौतम आदि ने हार्दिक शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!