बहु को बचाने के प्रयास में ससुर ने खो दी अपनी जान

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम जेरवा में आज दोपहर उस समय हडक़ंप मच गया जब एक साथ पूरे गाँव में करन्ट फेल गया। इस करंट की चपेट में अपनी बहु को आता देख ससूर ने अपनी जान पर खेलकर बहू को तो बचा परन्तु अपनी जान से हाथ धो बैठा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम जेरवा में आज दोपहर लग ाग दो बजे अचानक बारिस और हाई वोल्टेज के कारण उस समय हडक़ंप की स्थित निर्मित हो जब पूरे गांव में एक साथ करंट फैल गया। इस घटना क्रम में अपने घर में सो रही मानवती पत्नि बालकिशन पाल उम्र 25 वर्ष को अचानक करंट की चपेट मे आ गई जिससे वह चिल्लाई। अपनी बहु की आवाज सुन कर नहाने जा रहे महिला के ससूर लखनसिंह पाल  ने सुनी तो वह दोडक़र आया और तारों की चपेट में आई अपनी बहु मानवती को तारों से हटाया। 

बताया गया है कि तारों से हटाते समय ससूर लाखनसिंह खुद तारों में उलझ गया और करंट की चपेट में आ गया। बहुत देर तक लाखनसिंह तारों में उलझा हुआ फडफडाता रहा कुछ देर बाद तारों में उलझे लाखनसिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि इस घटना में बहु मानवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए करैरा स्वास्थ्य केंद्र लाये जहॉ महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए झांसी रेफर कर दिया गया।

बताया गया है कि अचानक से गांव में आए इस हाई वोल्टेज और करंट से दो अन्य जेना पत्नि मिलन गुर्जर और सीमा पुत्री लक्ष्मण सिंह गुर्जर भी गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें उपचार के लिए करैरा उपस्वास्थ्य केंद्र मेें भर्ती कराया है। जहाँ दोनों का इलाज चल रहा है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!