विधायक की पहल पर मुख्यमंत्री ने किये 20 उपस्वास्थ केंद्र स्वीकृत

शिवपुरी। विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रामसिंह यादव ने गत माह प्रदेश के मु यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान से मिलकर क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओ के विस्तार करने के लिए पत्र दिया है इस आशय की जानकारी विधायक प्रतिनिधी ओपी भार्गव  ने प्रेस को दी।

श्री भार्गव ने बताया की कोलारस, बदरवास क्षेत्र के दूरदराज मैं रहने वाले विधानसभा वासियो को पर्याप्त स्वास्थ सेवाओ का लाभ नहीं मिल पा रहा था एवं क्षेत्र के हरिजन, आदिवासी जो मजरा एवं टोलो मैं रहते थे। वह स्वास्थ सेवाओ से वंचित हो रहे थे विधायक रामसिंह यादव ने परेशानी को देखते हुए प्रदेश के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उपस्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की मांग की थी। विधायक ने  मु यमंत्री को पत्र द्वारा बताया था कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार किया जाये। 

जिसके बाद मुख्यमंत्री मंत्री मंडल द्वारा 20 उपस्वास्थ केन्द्रों की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिस पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा भी उपस्वास्थ केन्द्रो को स्वीकृति दी गई है उनमें दिघोधि, डंगोरा, सरजापुर, कुलवारा, रिजोदा, टीला, कोटानाका, भाठी, बिजरावन, सोनपुरा, पायगा, चन्दोरिया, अ हारा, बमोरखुर्द, बामौर, रामपुरी, सजाई, बरखेडा, बारोद, रामगड़ स्वीकृत किये गए है।

इनका कहना है
उपस्वाथ्य केन्द्रों की स्वीकृती के बाद में बहुत खुश हूँ उपस्वास्थ्य केंद्र जल्द ही प्रार भ किये जायेंगे। स्वास्थ्य केन्द्रों से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा जो लोग दूर दराज के चलते स्वास्थ्य सेवाओ से बंचित रहते थे उन्हें अब नजदीक ही बेहतर इलाज मिल सकेगा।
रामसिंह यादव
विधायक कोलारस
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!