10 दिन पहले हुई शादी, पति रास नहीं आया तो प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने पहुॅची

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षैत्र में बीते रोज एक ड्रामे का मामला सामने आया। 10 दिन पहले ग्वालियर निवासी युवती ने मां-पिता की मर्जी से हिन्दू रीति-रिवाज से एक युवक के साथ शादी की। लेकिन 4-5 दिन में ही उसका पति से मन भर गया।

जब ससुराल से मायके लौटी तो गुपचुप प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने के लिए करैरा तहसील कार्यालय पहुंच गई। हालांकि शादी के दस्तावेज तैयार कराते समय दुल्हन की मां पार्वती और चाचा वहां पहुंच गए। यहां दुल्हन का अपने परिजन से विवाद होने पर हंगामा खड़ा हो गया और मामला थाने तक जा पहुंचा। चार घंटे तक करैरा थाने में ड्रामा चला। दोनो के बालिग होने से पुलिस इस मामले से बचती रही। आखिरकार दुल्हन को समझाकर उसकी मां के साथ घर भेज दिया गया। 

जानकारी के अनुसार ग्वालियर के गोल पहाड़ी क्षेत्र निवासी निकिता (20) पुत्री लल्लू कुशवाह की शादी 13 जुलाई 2016 को ग्वालियर के झंडा का पूरा निवासी पूरन से हुई थी। शादी के बाद जब निकिता वापस मायके पहुंची तो पूर्व प्रेमी ग्राम बरखाड़ी तहसील नरवर निवासी राय सिंह (21) के साथ फिर से उसकी मुलाकात हो गई जिससे दोनो के बीच पुरानी मोहब्बत जाग्रत हो गई और साथ जीने मरने की कसमें खाकर शादी करने का इरादा किया। 

निकिता 21 जुलाई को सतनवाड़ा पहुंची, जहां उसका प्रेमी राय सिंह उसे लेने आया। दोनों के बीच कोर्ट मैरिज की बात तय हो गई। दोनों शनिवार को कोर्ट मैरिज के लिए शपथ पत्र बनवाने करैरा तहसील पहुंचे तो निकिता की मां और चाचा ने उन्हें दबोच लिया। 

युवक रायसिंह के मुताबिक एक साल पहले दोनों का परिचय हुआ था। जब उनके संबंधों के बारे में परिजन को पता चला तो उन्होंने निकिता की शादी कर दी। शादी के बाद जब युवती लोट कर मायके आई तो उसने यह कदम उठाया। बाद में पुलिस ने युवती को समझाने का भरसक प्रयास किया पर युवती नहीं मानी। तब मॉ और चाचा ने रायसिंह से शादी कराने का आश्वासन युवती को दिया तब युवती मॉ के साथ घर जाने को तैयार हुई। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!