नदी में करंट युवक की करंट लगने से मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसौद में कल नदी में नहाने गए दो सगे भाईयों में से बड़े भाई की कपड़ेे धोते वक्त करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बंटी सेन उम्र 34 वर्ष और राजेश पुत्रगण भगवानदास सेन निवासीगण सिरसौद कल पहाडिय़ाघाट पर नहाने के लिए गये हुए थे। बंटी शौच की कहकर नदी के उस पार चला गया जबकि नदी के घाट पर कपड़े धोने लगा इसी बीच उसका हाथ पास से निकले करंट के तार की चपेट में आ गया और नदी के पानी में गिर गया। 

जैसे ही बंटी ने भाई के चीखने की आवाज सुनी तो वह मौके पर उसने करंट के तार को तोड़ा और राजेश को पानी से बाहर निकाला। बंटी ने पुलिस को बताया कि जब वह राजेश को पानी से निकालकर पास में ही खड़े आम के पेड़ के नीचे ले गया तो वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!