टैंकर घोटाला: सीएमओ जिला कार्यालय अटैच

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले मैं कोलारस, पिछोर, बदरवास मैं हुई 40 टैंकर खरीदी प्रकिया की जाँच के बाद सभी टैंकर प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया और कोलारस जनपद पंचायत के सीएमओ अजित तिवारी को घपले  मैं दोषी पाये जाने पर कलेक्टर राजीव चंद दुबे की अनुशंसा पर निलंबित कर कलेक्टर कार्यालय मे अटैच कर दिया है।

ये मामला सीधा सीधा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से जुड़ा होने के चलते टेंकर प्रकिया को प्रशासन ने गंभीरता से लिया था और घोटाले का मामला सांसद सिंधिया ने नाराजगी जाहिर की थी और जिला कलेक्टर को मामले की निष्पक्ष झांच करने को कहा था पानी की गंभीर समस्या के चलते 40 टेंकर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद फंड से क्षेत्र के लिए दिए थे।

जिसके बाद बदरवास जनपद उपाध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि हरवीर सिंह रघुवंशी और कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे ने मामले की शिकायत एडीएम नीतू माथुर से की थी मामले की गंभीरता को देख तत्काल मामला संज्ञान मैं लिया गया और तत्काल मामले की जांच शुरू हुई जिसमें कोलारस जनपद पंचायत सीएमओ को दोषी पाया गया जिसके बाद  टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर दी और भुगतान भी रोक दिया गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!