शिवपुरी। जिले के भौती थाना क्षैत्र के ग्राम उमरीकलॉ में आटा चक्की की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहॉ उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार जिले के भौती थाना क्षैत्र के ग्राम उमरीकलॉ में बीते रोज जगभान पुत्र सुल्तान सिंह उम्र 25 वर्ष चक्की चला रहा था तभी अचानक चक्की के पट्टे की चपेट में आ गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आये जहॉ युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।