नपा में महिला कर्मचारी से अभ्रदता करना पड़ा मंहगा, पार्षद पति पर मामला दर्ज

शिवपुरी। शहर के नगरपालिका कार्यलय में महिला कर्मचारी के साथ एक पार्षद पति को अभ्रदता करना उस समय महॅगा पड गया जब नपा कर्मचारी एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट में पहॅुचे और पार्षद पति के खिलाफ मामला दर्ज करने की मॉग करने लगे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्षद पति के खिलाफ छेड़छाड सहित शासकीय कार्य में वाधा का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज नगर पालिका परिषद शिवपुरी की स्वास्थ्य शाखा में पदस्थ महिला कर्मचारी सुषमा पत्नि एन एस श्रीवास्तव कल अपने कार्यलय में काम कर रही थी त ाी वहॉ वार्ड नंवर 18 के पार्षद लक्ष्मी राठौर का पति अशोक राठौर आ गया और महिला कर्मचारी से पास के कमरे के ताला खोलने की कहने लगा। महिला कर्मचारी ने जव ताला खोलने की मना किया तो अशोक राठौर द्वारा महिला कर्मचारी के साथ अभ्रदता कर दी। इस बात को लेकर नपा कर्मचारी एकजुट होकर कलेक्ट्रट पहुॅचे और पार्षद पति के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करने लगे।

मामले को गं ाीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले में तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिये। जहॉ कोतवाली पुलिस ने महिला कर्मचारी की शिकायत पर धारा 353,354,294 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दूसरी और पार्षद पति का आरोप है कि मेने स्वास्थ्य अधिकारी गोंविद भार्गव के कहने पर नगर पालिका में कचरा प्रबंधन के लिए अपने मित्र का टे्रक्टर लगवाया था। जिसका पिछले चार माह से भुगतान नहीं हुआ है। इस बात की शिकायत कई बार गोबिंद भार्गव से भी कर चुका हूॅ उसके बाद भी कोई सुनवाई नही हा ने के कारण मेंरी महिला कर्मचारी से मूॅॅहवाद हो गया था।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!