आयशर से बाईक सवार को रौंदा, एक की मौत, दो घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के बदरवास थाना क्षैत्र के कुल्हाड़ी गॉव में एक आइसर चालक ने बाईक सवार को तेजी और लापरवाही से  वाहन चलाते हुए रौद डाला जिसमें बाईक चला रहे युवक की मोके पर ही मौत हो गई। जवकि बाईक पर पीछे बैठे दौ युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में रैफर कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार हरवीर जाटव पुत्र हरवीर जाटव उम्र 28 वर्ष निवासी वदुआ थाना नई सराय अपने दो साथी शिशुपाल जाटव निवासी बिजरौनी और सत्येन्द्र जाटव निवासी घावरा थाना ईसागढ़ के साथ अपने गॉव ईसागढ जा रहा था। तभी कुल्हाड़ी गॉव के पास सामने से आ रहे एक आईसर 407 के ड्रायवर ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाईक में टक्कर मार दी जिससे बाईक चला रहे युवक हरवीर जाटव उम्र 28 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो साथी शिशुपाल और सत्येन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गये।

बताया गया है कि इस घटना स्थल पर पर कुछ दिनों पहले सडक़ दुर्घटना में सिंहस्थ से लौट रहे 10 लोगो की मौत हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!