भड़ाका ग्रुप के आक्रमण से परेशान नपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर में इस समय केवल अतिक्रमण को लेकर चर्चा है। इस चर्चा में कांग्रेस की निष्क्रियता पर सवाल खडे हो रहे। शहर में सोशल मीडिया में भड़ाका ग्रुप में कांग्रेस की निष्क्रियता और मुन्नालाल के कारण कांग्रेस कमजोर होने की तीखी प्रतिक्रिया चली रही है। 

भड़ाका ग्रुप के इस आक्रमण से परेशान नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह और नपा उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से आज शाम प्रेस वार्ता का आयोजन किया और व्हाट्सअप पर चल रहे भड़ाका ग्रुप की पोस्टो का खंडन किया। 

बताया गया है कि सोशल मीडिया में वाट्सअप पर चल रहे ग्रुप भड़ाका में सार्वजनिक तौर पर काग्रेंस पर तीखी प्रतिक्रियाओं से तंग आकर नपाध्यक्ष मुन्ना लाल और अनिल शर्मा ने प्रेस को बुलाते हुए कहा की शहर में चल रहे भड़ाका ग्रुप में काग्रेस के दो फाड़ होने पर अपने आप लगाये जा रहे आरोपों को सिरे से नकारते हुए इंकार कर दिया। 

अनिल शर्मा का आरोप है कि शहर में एक कोई व्यक्ति द्वारा भड़ाका ग्रुप पर आरोप लगाया है कि मुन्ना लाल के कारण शहर में काग्रेस कमजोर हुई है वही अनिल शर्मा के कारण शहर में कांग्रेस जिंदा है।

इन आरोपो को सिरे से नकारते हुए कहा कि ये आरोप निराधार लगाये जा रहे है और इससे कांग्रेस को कोई फर्क नहीे पडता। वही जब पत्रकारों ने कहा तो खरीदी की बात को लेकर प्रेस को बुलाया गया है लेकिन प्रेस वार्ता मे खरीदी का कोई भी मुद्दा गंभीरता से सामने नहीं आया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!