शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्रांगत सोनचिरैया होटल के पीछे ग्वालियर वायपास शिवपुरी के पूर्व व वर्तमान में मुरैना के जेलर के घर अज्ञात चोरों ने धाबा बोल दिया। चोरों को इस चोरी में विशेष तो कुछ नहीं मिला लेकिन ताले तोडकर दो हजार रूपये के कपडे चोरी कर लिये।
जानकारी के अनुसार बीती रात जेलर विजय मौर्य अपने परिवार के साथ किसी काम से झांसी गये हुये थे, तभी अज्ञात चोर घर के में घुस आये और घर के ताले तोडकर चोरी की घटना को अंजाम देने लगे तभी पडौसियों को उठापटक की आवाज आयी और उन्होंने शोर करना प्रारंभ कर दिया। जिसे देखकर चोर वहां से रफूचक्कर हो गये। इस बात की सूचना पडौसियों ने जेलर मौर्य को फोन पर दी, जहां जेलर मौर्य ने फिजीकल चौकी में जाकर अज्ञात चोरों के खिताफ मामला दर्ज कराया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।