मामा बाईक ठीक कराने गया, आरोपी ने भांजी का कर दिया बलात्कार

0
शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र में विगत रात्रि गांव के ही एक युवक ने युवती को अंधेरे में अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार कर दिया और मौके से फरार हो गया। युवती की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376 का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम तिंधारी की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती अपने मामा के साथ करैरा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव तिंधारी आ रही थी। तभी रात्रि में करीब 9 बजे गांव से करीब 3 किमी पहले मनिराम लोधी के कुआं के पास उनकी मोटरसाइकिल पंचर हो गई। मामा मोटरसाइकिल की पंचर सही कराने के लिए चला गया और भांजी को मनिराम के कुआं के पास में बिठा गया। इसी बीच जब मनिराम ने रात्रि में युवती को अकेला देखा तो उसकी नीयत बिगड़ गई और उसने महिला के साथ बलात्कार कर डाला और मौके से फरार हो गया। 

जब मामा लौटकर आया तो पीडि़त ने सारा घटनाक्रम बताया और कल भौंती थाना पहुंचकर पीडि़त महिला ने आरोपी मनिराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिर तार करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!