फिजीकल चौकी में देश भक्ति जनसेवा का रिमिक्स, लक्ष्मी भक्ति कुबेर सेवा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। देश भक्ति जनसेवा का नारा है पुलिस का परन्तु शहर की फिजीकल चौकी ने इसे नारे का रीमिक्स कर दिया है लक्ष्मी भक्ति और उसकी पूजा, इसकी सिद्वांत पर चल रही है। यहां पुलिस डरा-डरा के कर लोगो से पैसे बसूल रही है। चौकी के इस रवैए से पुलिस की साख जनमानस में घटती जा रही है। जो एसपी शिवपुरी ने जनसंवादो के माध्यम से जनमानस में अर्जित की थी। 

अभी हाल ही का एक ताजा मामला फिजीकल चौकी क्षेत्र में आने वाली फक्कड़ कॉलोनी में निवास करने वाले टिक्कल राठौर पर फिजीकल पुलिस ने 323 का मामला दर्ज किया था। इस मामले की जांच फिजीकल चौकी में पदस्थ चौकी में चर्चित प्रधान आरक्षक  मौर्य ने आरोपी टिंक्कल के घर पहुंचा और 323 को 307 में बदलने की धमकी देने लगा। 

फरियादी जब 323 की जमानत कराने चौकी पहुंचा तो प्रधान आरक्षक ने चौैकी में बिठा लिया। यह धारा जमानती धारा है। इस बात की शिकायत फरियादी द्वारा तुरंत एसपी मो. युसुफ कुर्रेशी से की तुरंत एसपी से बात कराने के बाबजूद भी प्रधान आरक्षक ने फरियादी को दबंगयायी दिखाते हजारों रूपए बसूल कर लिए। 

वहीं दूसरा मामला तुलसीनगर निवासी चन्द्रशेखर के साथ घटित हुआ जिसमें पुलिस ने धारा 420 मामला दर्ज कर लिया था। यदि इस केश की बारीकी से परीक्षण किया जाए तो कई राज खुलकर सामने आ सकते हैं। इस मामले में आरोपी को चौकी परिसर में कुटाई से बचाने के एवज में इन माहसय ने सरेआम एक मोटी रकम वसूल ली। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!