शिकारियों ने किया मोर का शिकार, 3 शिकारी ग्रामीणो ने पकडे

0
शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम ककरवाया के ग्रामीणो ने मोर का शिकार कर रहे 3 शिकारियों को पकडकर वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया है। बताया गया है कि इन शिकारियो ने मोर को गोली मारकर हत्या की है। 

जानकारी के अनुसार बीती राात्रि 9 बजे ग्राम ककरवाया के खेतो पर ग्रामीणो को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणो ने देखा की कुछ व्यक्तियो ने गोली मार कर एक मोर को मार दिया है। इस गोली चलने की आवाज से खेतो पर सौ रहे कई ग्रामीण वहां आ धमके। 

ग्रामीणो 5 व्याक्तियो को देखा और यह कार से सवार थे। ग्रामीणो के आ जाने से 2 व्यक्ति भाग गए और 3 व्याक्तियो को ग्रामीणो ने दबौच लिया। ग्रामीणो ने तत्काल वनविभाग को सूचित किया ओर तत्काल वनविभाग का अमला मौके पर पहुंच कर इन तीनो शिकारियो को गिर तार कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि वन विभाग को ग्रामीणो ने इस शिकारियो से 1 कार और एक मृत मोर को जब्त कराया था लेकिन अब सूचना आ रही है कि वन विभाग ने कार को छोड दिया है। पकडे गए आरोपी के नाम सलीम आमिर और उमर निवासी जवाहार कॉलोनी शिवपुरी बताए जा रहे है। 

बताया यह भी जा रहा है कि इनसे पूछताछ में घटना स्थल से भागे दो और आरोपियो के नाम पत्ते भी वनविभाग ने स्पष्ट कर लिए है। परन्तु मिडिय़ा को इनके नाम नही बताए जा रहे है। इसी कार को भी विभाग ने क्यो छोडा इसका जबाव भी मिडिया को विभाग नही दे पा रहा है। 

खबर यह भी आ रही है कि वन विभाग इन दोनो आरोपियो को बचाने की कोशिश की जा रही है। इस एक मोटी रकम ले कर इस कार को छोडा गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!