
जानकारी के अनुसार बीते रोज राज पुत्र मुकेश यादव उम्र 8 वर्ष निवासी सुभाष कॉलोनी अपनी कॉलोनी में खेल रहा था। खेलते-खेलते राज पास में स्थिति लगभग 100 फिट गहरे कुएॅ में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने इस घटनाक्रम की सूचना डायल 100 को दी लेकिन शहर में 7 मिनिट में पुलिस के रिस्पोंस टाइम का दावा करने वाली डायल 100 आधा घण्टे तक मौके पर नहीं पहुॅच पाई।
जव उक्त घटनाक्रम स्थानीय युवक सोनू खॉन रोहित मिश्रा, दीपू चौहान, सोनू व्यास नेे देखा तो अपनी जान की बाजी लगाकर लगाकर सोनू खान रस्सी के सहारे कुएॅ में उतरा और बच्चे को रस्सी के सहारे बाहर निकाला और तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बालक को खतरे से बाहर बताया जा रहा है।