शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के छितीपुर गॉव में एक नाबालिक युवती घर से शौच की बोल कर गई और गायव हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के छितीपुर गॉव के कमल सिंह पुत्र काशीराम लोधी की 15 वर्षीय बालिका गुड्डी लोधी परिवर्तित नाम को 22 सित बर को कोई बहला-फुसला कर ले गया। जिसकी शिकायत दर्ज काशीराम की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
बताया गया है कि उक्त बालिका का गॉव के ही कान्हा के साथ प्रेम-प्रंसग चल रहा था। जिसके चलते कान्हा बालिका को बहला-फुसला कर भगा कर ले गया है। पुलिस बालिका की तलाश में जुट गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।