शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के काली पहाड़ी निवासी एक महिला के साथ घर में घुसकर उसी गांव के एक युवक ने अश्लील छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे डाला। साथ ही आरोपी द्वारा महिला की गर्दन दवा दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार करैरा थाना क्षेत्र के काली पहाड़ी निवासी रूपबती पत्नि दीपक नामदेव की शादी चिली गांव में हुइ थी वह अपने मायके काली पहाड़ी में आई थी। फरियादी की मां कंट्रोल पर समान लेने गई थी। अपने घर में अकेली थी तभी उसी गांव का निवासी मुकेश यादव घर में घुस आया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला का गला दबा दिया। पुलिस ने आरोपी मुकेश यादव के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।