पिता-पुत्री की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव ने आज पिता पुत्री की नृशंस हत्या के मामले में हत्यारे आरोपी संतोष प्रजापति को आजीवन कारावास की सजा से दण्डित किया हैं।

अभियोजन के अनुसार घटना दिनांक 26 जून 2014 गुलाब खां उम्र 65 वर्ष, शाहिदा बानों उम्र 35 वर्ष, जो बदरवास में किराये के मकान में गत 30 वर्षो से निवासरत थे, उनके मकान से बदबू आने पर नागरिकों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जब मकान को खोलकर देखा गया तो बाप बेटी मृत अवस्था में पाये गए उनकी हत्या लगभग दो दिन पूर्व होना बताया गया था। 

मृतक गुलाब खां के सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या कारित की गई। वहीं मृतिका के गले पर निशान पाये जाने से यह कयास लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। इस बात की सूचना पर बदरवास पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जिस पर आरोपी संतोष प्रजापति का नाम सामने आया  जिसका अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया। अभियोग पत्र की पक्ष विपक्ष की बहस के बाद आज विद्वान न्यायाधीश ने आरोपी को उक्त सजा से दण्डित किया है।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!