शिवपुरी,आधी रात CMO धाकड रिलीव इसके बाद अकाउंटेंट की मारपीट,अध्यक्ष ने बुलाया था

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी नगर पालिका के खाते में बीती काली रात में एक और काला अध्याय जुड़ गया है। देर शाम शिवपुरी सीएमओ इशांक धाकड़ का ट्रांसफर शासन मुरैना सहायक आयुक्त के पद पर कर दिया। इस आदेश के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने रात मे नगर पालिका आफिस को खुलवाया और सीएमओ धाकड को एक तरफा रिलीव कर दिया,वही देर रात 12 बजे नगर पालिका का अकाउंटेंट की मारपीट नगर पालिका कार्यालय में की जा रही थी। 

बीती शुक्रवार की रात नगर पालिका के घटनाक्रम ने मीडिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। मीडिया को खबर मिली की नगर पालिका अध्यक्ष अपने अमले के साथ नगर पालिका शिवपुरी में बैठी है। मीडिया के गुप्तचरों की गुप्त सूचना पर मीडिया नगर पालिका अध्यक्ष अपने ऑफिस मे बैठी थी। जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा सीएमओ को इशांक धाकड को रिलीव करने आई है और साढ़े 10 बजे उनको रिलीव कर दिया।

जैसा कि पूरे शहर को ज्ञात है कि नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा और इशांक धाकड़ के बीच तनाव चल रहा था दोनों की पटरी आपस में बैठ नहीं रही थी और यह तनाव शीत युद्ध में बदला बाद मे यह युद्ध सार्वजनिक होने लगा,गायत्री शर्मा सीएमओ की कार्यप्रणाली को लेकर मीडिया में बयानबाजी भी करने लगी थी। हमारे गुप्तचरों का कहना था यह तनाव केवल ठेकेदारो के पेमेंट को लेकर शुरू हुआ था। इशांक धाकड गायत्री शर्मा के पसंद के ठेकेदारों को पेमेंट नहीं कर रहे थे वही नियमानुसार ही क्रम में ठेकेदारों को भुगतान कर रहे थे। गायत्री शर्मा चाहती थी कि किसी भी प्रकार सीएमओ का ट्रांसफर शिवपुरी से हो जाए। 

ट्रांसफर होते ही पहुंची नगर पालिका,आधी रात तक खुली नगर पालिका 
शिवपुरी नगरपालिका में अध्यक्ष गायत्री शर्मा के साथ काम कर चुके तीन सीएमओ-शैलश अवस्थी, केशव सागर और इशांक धाकड़, किसी न किसी कारण से निलंबित हो चुके हैं। इशांक धाकड़ हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद पद पर बने हुए थे, लेकिन विभिन्न मुद्दों को लेकर उनकी अध्यक्ष से लगातार तनातनी चल रही थी, जिससे शहर की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही थीं। शुक्रवार रात स्थानांतरण आदेश वायरल होते ही गायत्री शर्मा नगर पालिका पहुंचे और अधिकारियों को तत्काल रिलीविंग आदेश जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने रात 10:29 बजे रिलीविंग आदेश पर हस्ताक्षर किए।

11 बजे मीडिया की रवानगी,फिर पहुंची मीडिया
रात लगभग 11 बजे शिवपुरी की मीडिया नगर पालिका अध्यक्ष का बयान लेने के बाद नगर पालिका कार्यालय से रवानगी डाल चुकी थी,लेकिन  रात 12 बजे फिर मीडिया के पास पहुंचे और सूचना मिली की नगर पालिका मे अकाउंट का ऑफिस खुला हुआ है कुछ गड़बड़ हो रही है। इस सूचना पर फिर आधी रात मीडिया का जमघट लगना शुरू हुआ कुछ पत्रकार पहले पहुंच चुके थे कुछ पत्रकार बाद में पहुंचे,पहले तो एक सस्पेंड कर्मचारी के द्वारा मीडिया को भगाने का प्रयास किया गया,इस मामले की सूचना पुलिस तक भी पहुंची थी और एसडीएम भी लगातार मीडिया के संपर्क में थे। 

लेकिन मीडिया ने अपना स्थान नहीं छोडा इसके बाद रात 12 बजे गायत्री शर्मा नगर पालिका कार्यालय से चली गई थी। मीडिया को सूचना थी कि रात मे सीएमओ को रिलीव करने के बाद नगर पालिका के मुख्य अकाउंटेंट को रवि झा को बुलवाया गया था,उनकी गाड़ी भी कार्यालय में रखी हुई है,लेकिन अकाउंटेंट ने नहीं दिख रहे है क्या मामला हो सकता है, 

नगर पालिका परिसर में अकाउंटेंट की मारपीट 
मीडिया अकाउटेंट को तलाश रही थी उसी समय  नगर पालिका में कबाड़ के रूप में रखे टेंकरो के पीछे से मारपीट की आवाज आ रही थी। पत्रकार धर्मेंद्र श्रीवास्तव और पत्रकार पहुंचे और देखा नगर पालिका का एक सस्पेंड कर्मचारी ने अकाउंटेंट रवि झा को बंधकसा बनाए हुए थे उसकी मारपीट कर रहे थे,मीडिया ने पहुंचकर अकाउंटेंट को मुक्त कराया। 

यह बोले अकाउंटेंट,मुझे अध्यक्ष ने बुलाया था 
रवि झा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बुलाया कि मुझे 11 बजे के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने गायत्री शर्मा के पति संजय शर्मा ने फोन कर बुलाया,में कार्यालय पहुंचा तो ऑफिस खुलवाया और फेसबुक के विषय में जानकारी ली और भी कई भुगतान की फाइलों की जानकारी ली। इस बातचीत के बाद में जैसे ही अध्यक्ष के आफिस से बहार निकला वैसे ही नगर पालिका एक सस्पेंड कर्मचारी अब्दुला जो शराब के नशे मे था उसने मुझे पकड लिया और खींचकर टैंकर के पीछे ले गया और मेरी मारपीट की। मीडिया नहीं पहुंचती तो पता नहीं मेरा आज रात क्या होता,हालांकि इस मामले में रवि झा ने कहा कि वह सुबह इसकी कंपलेंड पुलिस को क्या करेगें। 

अब सवाल बडा है कि आंधी रात क्यों 
इस मामले को लेकर बड़े सवाल खडे हो रहे है कि आधी रात सीएमओ को रिलीव करने की इतनी जल्दी नगर पालिका अध्यक्ष को क्यों थी,जब पूरा शहर पानी के संकट से जूझ रहा था जब आधी रात नगर पालिका के कार्यालय नहीं खुले और सीएमओ को रिलीव करने के लिए आधी रात तक नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष क्यो जिद पर अड़ गई,वही आधी रात अकाउंटेंट रवि झा को क्यों बुलाया गया,कौन सी फाइलो का आधी रात अवलोकन करना था। 

इससे पूर्व भी हुआ था अकाउंटेंट से विवाद 
लगभग 2 माह पूर्व गायत्री शर्मा अपने पति संजय शर्मा के साथ अकाउंटेंट के ऑफिस में गई थी और फेसबुक को लेकर तनातनी हुई थी और वह गुस्से में फाइलो को फेंक आई थी,इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

अब्दुल्ला कैसे पहुंचा और क्यों पहुंचा आधी रात आफिस
सवाल बड़ा है कि सस्पेंड कर्मचारी रात 12 बजे अब्दुल्ला नगर पालिका ऑफिस कैसे और क्यों पहुंचा,अध्यक्ष और उनका अमला सीएमओ को रिलीव करने आई थी,नगर पालिका के कर्मचारी अध्यक्ष के बुलाने पर पहुंचे,मीडिया अपनी गुप्तचरों की गुप्त सूचना पर पहुंची लेकिन अब्दुल्ला किसकी सूचना पर पहुंचा था,उसने किसके कहने पर अकाउंटेंट की मारपीट की यह सवाल बड़ा है अपने राम का यह कहना कि फाइलो को बढाने के लिए अकाटटेंट रवि झा पर दबाव बनाया जा रहा है। 

रात में रिलीव करना अलग कार्रवाई
नपा कार्यालय सामान्य तौर पर शाम को बंद हो जाता है। ऐसे में रात में दफ्तर खुलवा कर मुझे कार्यमुक्त करना एक अलग तरह की कार्रवाई है। मैं फिलहाल परिवार के साथ बाहर हूं। सोमवार को स्थिति देखकर आगे का निर्णय लूंगा। मेरे लिए नगरीय प्रशासन विभाग का आदेश ही मान्य है और मैं उसी के अनुसार कार्रवाई करूंगा। 
इशांक  धाकड़, सीएमओ

अध्यक्ष बोलीं- रात में कार्यमुक्त करने में क्या दिक्कत
जब निलंबन के बाद इशांक धाकड़ रात में आकर दोबारा कार्यभार संभाल सकते हैं, तो उन्हें रात में कार्यमुक्त करने में क्या परेशानी है? नपा कार्यालय 24 घंटे काम करता है। आग लगने, पानी की समस्या या अन्य आपात स्थितियों में कर्मचारी रात में भी ड्यूटी करते हैं। हमने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया है, अब आगे का निर्णय कलेक्टर करेंगे।
गायत्री शर्मा, अध्यक्ष, नपा शिवपुरी

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!