शिवपुरी। दिनारा व करैरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर छापा मार कर 30 हजार 250 रुपए की शराब जब्त की है। पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले तीन लोगों को भी गिर तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करैरा में मुखबिर से सूचना मिलने पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 7 पेटी शराब जिसकी कीमत लगभग 14000 हजार है आरोपी रवि रायए जुगल राय निवासी टीला को शराब सहित गिर तार किया। वहीं दिनारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब बेचने वाले आरोपी अतरसिंह कुशवाह निवासी दाबरदेही को 325 देशी क्वाटर बेचते हुए गिर तार कर लिया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।