शिवपुरी। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस महीने 29 अप्रैल को शादियों के लिए अंतिम मुहूर्त है। इसके बाद विवाह के लिए अगला शुभ मुहूर्त 7 जुलाई को होगा। कल के बाद से 68 दिनों तक कोई भी वैवाहिक कार्यक्रम नहीं होगा।
ज्योतिषियों और विवाह के मुहूर्त निकालने वाले पंडितों के अनुसार 2 मई को शुक्र का तारा अस्त हो जाएगा जोए 3 जुलाई को उदय होगा। पंडित जगदीश प्रसाद शास्त्री ने बताया कि शुक्र का तारा अस्त होने के कारण इन 61 दिनों में कोई भी विवाह या अन्य शुभ कार्य नहीं होंगे। शादियों के मामले में इस साल अप्रैल महीना सबसे बड़ा रहा है। अप्रैल महीने में 30 दिन होते हैंए लेकिन इन 30 दिन में शादियों के 36 मुहूर्त बताए जा रहे हैं। एक दिन में शादियों के चार से पांच मुहूर्त तक हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।