शिवपुरी। शहर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले मनियर क्षेत्र में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस फरियादी शिकायत पर मर्र्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार फरियादी सत्यभान पुत्र देवनारायण सिंह चौहान उम्र 40 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करार्ई है कि सतेन्द्र पुत्र लल्लू सिंह चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी मनियर रोजाना की तरह घर पर खाना खाने के बाद सो गया लेकिन रात्रि में सतेन्द्र अपने ही कमरे फांसी के फंदे पर झूलकर मौत को गले लगा लिया। फांसी लगाने के पीछे क्या कारण रहे हैं यह अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।