शिवपुरी। न्यूब्लॉक में मानस भवन के सामने पिछले काफी समय से खुले पड़े चेंबर में एक कार का पहिया फंस गया जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना का सुखद पहलू यह रहा कि कार में मौजूद लोग सुरक्षित बच गए। नहीं तो एक बड़ी दु:खद घटना घटित हो सकती थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्य समाज रोड़ से इनोबा कार मानस भवन की ओर आ रही थी जहां मानस भवन के पास स्थित एक चेंबर पिछले काफी समय से खुला पड़ा हुआ है। जो वहां पानी का भराव होने के कारण नहीं दिखता।
इसी फेर में इनोवा वाहन का एक पहिया उक्त चेंबर में फंस गया और गाड़ी पलटते-पलटते बच गई। इससे पूर्व नगर पालिका सीएमओ का वाहन भी वहां से गुजरा था, लेकिन वाहन चालक की सर्तकता के कारण सीएमओ का वाहन गड्डे में गिरते-गिरते बच गया और कुछ देर बाद ही पीछे आ रही इनोबा गाड़ी उक्त चेंबर में फंस गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।