दहेज की मॉंग पूरी नही की तो कल्लो को लाठियों से कूटा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र ग्राम रिजौदी में रहने वाली एक महिला ने दहेज के लोभी अपने पति सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है। आरोपियों ने कल पीडि़ता को दहेज न लाने पर लाठियों से जमकर पीटा जिसे उसके पिता ने बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी नहीं माने तो पीडि़ता ने अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत कर दी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला कल्लो पुत्री रामप्रसाद जाटव का विवाह ग्राम रिजौदी के रहने वाले दीनू जाटव के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही आरोपी दीनू जाटव अपने पिता शंकर लाल और माँ रामप्यारी के साथ मिलकर पीडि़ता को दहेज में 20 हजार रूपए और कपड़े लाने के लिए प्रताडि़त करता था। कई वर्षो से पीडि़ता आरोपियों की प्रताडऩा झेलती रही लेकिन विगत दिवस आरोपियों ने सारी सीमायें लांघ दी। 

जिससे पीडि़ता ने ग्राम पिपरौदा में रहने वाले अपने पिता रामप्रसाद को फोन से बताया कि उसके ससुरालीजनों की प्रताडऩा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और वह आकर आरोपीगणों को समझायें। पुत्री के वियोग को देखकर उसका पिता कल ग्राम रिजौदी पहुंचा और आरोपीगणों को उसने समझाया जिससे आरोपीगण नाराज हो गए और उन्होंने पिता के सामने ही पुत्री की निर्ममता पूर्वक मारपीट शुरू कर दी। 

जब उसका पिता बीच बचाव के लिए आया तो आरोपियों ने उसे भी धक्का देकर भगा दिया। बाद में दोनों पिता पुत्री थाने पहुंचे जहां पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर से आरोपीगणों के खिलाफ भादवि की धारा 498 ए 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!