शिवपुरी। कोलारस कस्बे के जगतपुर चौराहे पर आज सुबह एक ट्रक और कंटेनर की आमने सामने की जोरदार भिडंत हो गई जिससे ट्रक में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए शिवपुरी रैफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जगतपुर चौराहे पर आज सुबह 7:15 बजे गुना की ओर से आ रहे कंटेनर क्रमांक एचआर 38 एच 0409 ने आगे जा रहे एक वाहन को ओवरटेक किया तभी सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक यूके 08 टीए 5464 में कंटेनर आकर भिडं गया।
जिससे ट्रक चालक बसुद्दीन निवासी बुलंदशहर और सहचालक सालिम निवासी फतेहपुर गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद कंटेनर चालक अपने स्टाफ सहित कंटेनर को छोड़कर मौके से भाग गया।
दुर्घटना के बाद बड़ी सं या में पुलिस बल वहां पहुंचा और फंसे हुए घायलों को जेसीबी और क्रेन से बाहर निकाला। लगभग दो घंटे तक दोनों ओर ल बा जाम लग गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।