शिवपुरी, 25 साल की खुशबू साडी से लटकी मिली,पिता बोला झूठी स्क्रिप्ट सुना रहे है ससुराली

vikas
0
shivpuri-samachar

नरेंद्र जैन खनियाधाना।
शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना थाना सीमा मे निवास करने वाली एक 25 साल की विवाहिता की लाश उसकी ससुराल में कमरे मे साडी के फंदे पर लटकी मिली है। इस घटना को जहां ससुराल सुसाइड का रंग देने का प्रयास कर रहे है वही मायके पक्ष का कहना है कि बेटी के ससुराली झूठी स्क्रीप्ट सुना रहे है। 

बेटी को इससे पूर्व भी दहेज के लिए प्रताडित किया था,मामला न्यायायल तक गया था लेकिन राजनीनाम हो गया था,लेकिन उसके बाद भी उसकी लगातार मारपीट की जा रही थी और दहेज की मांग की जा रही थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ससुर बोले- बच्ची को डांटने के बाद कमरे में गई और फंदे पर लटक गई
पुलिस में दर्ज मर्ग रिपोर्ट के अनुसार मृतका के ससुर अमोल सिंह यादव (67) ने बताया कि 7 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे उनकी बहू खुशबू यादव (26) घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान उसकी बेटी के रोने पर खुशबू ने उसे थप्पड़ मार दिए। इस बात पर सास प्रभा यादव ने आपत्ति जताई तो खुशबू नाराज होकर अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार के लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया गया, जहां खुशबू साड़ी के फंदे से कुंदे पर लटकी हुई मिली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मायके पक्ष ने आत्महत्या की कहानी को बताया झूठ
घटना की सूचना मिलने पर मृतका के पिता राम सिंह यादव और अन्य परिजन ग्राम इमलिया से खजरा पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष के दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे सुनियोजित हत्या बताया। मायके पक्ष का कहना है कि खुशबू की शादी के बाद से ही उसे दहेज और रुपयों की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों के अनुसार पहले भी ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ था। बाद में न्यायालय और पंचायत स्तर पर समझौता होने के बाद यह आश्वासन दिया गया था कि भविष्य में खुशबू के साथ किसी प्रकार की प्रताड़ना नहीं होगी। इसी भरोसे पर उसे वापस ससुराल भेजा गया था।

चार महीने पहले भी मारपीट की शिकायत
मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि करीब चार महीने पहले भी पति महेन्द्र सिंह यादव और अन्य ससुराल वालों ने खुशबू के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत थाना पुलिस को आवेदन देकर की गई थी। परिजनों का आरोप है कि खुशबू का पति शराब पीने का आदी था और वह अपने माता-पिता व बड़े भाई के साथ मिलकर लगातार दहेज और पैसों की मांग करता था। विरोध करने पर खुशबू के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी।

हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप
मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि पति, सास, ससुर और जेठ ने मिलकर खुशबू की हत्या की और सबूत मिटाने के लिए उसके शव को फंदे पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

डॉक्टरों के पैनल से हुआ पोस्टमार्टम, रिपोर्ट का इंतजार
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच तथा दोनों पक्षों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विवाहिता की मौत आत्महत्या है या हत्या, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!