पोहरी के जाखनौद गांव में 25 साल के युवक की रहस्मयी मौत,पीएम से खुलेगा राज

vikas
0
shivpuri-samachar

पोहरी।
जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के जाखनौद गांव में बुधवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खरंजे पर मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सुबह पानी भरने जा रही महिलाओं की नजर युवक पर पड़ी। पहले तो उन्हें लगा कि वह बेहोश पड़ा है, लेकिन पास जाकर देखने पर कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद तत्काल परिजनों को सूचना दी गई। 

सूचना मिलते ही युवक की बुआ मौके पर पहुंचीं और शव की पहचान अपने भतीजे नेतराम आदिवासी (25) के रूप में की। घटना की जानकारी मिलने पर पोहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक नेतराम आदिवासी देहदेह गांव का निवासी था। उसकी बुआ कारी आदिवासी जाखनौद गांव में रहती हैं। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को नेतराम अपनी मां से बुआ के घर जाने की बात कहकर निकला था और शाम को जाखनौद पहुंच गया था। इसके बाद रात में क्या हुआ, यह फिलहाल रहस्य बना हुआ है।

सुबह पानी भरने निकली महिलाओं ने देखा शव
बुधवार सुबह गांव की महिलाएं रोजाना की तरह पानी भरने के लिए निकली थीं। इसी दौरान उन्होंने गांव के खरंजे पर एक युवक को पड़ा हुआ देखा। आवाज देने पर भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो महिलाओं ने तुरंत कारी आदिवासी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कारी आदिवासी अपने दामाद के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने युवक की पहचान नेतराम के रूप में की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच
ग्रामीणों की सूचना पर पोहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!