शिवपुरी । दिनारा पुलिस ने आज सुबह दिनारा कस्बे से दो चोरों को पकडऩे में सफलता हांसिल की है। चोरों के पास से दो चोरी की बाईकें बरामद हुई है। वहीं चोरों से एक 315 बोर का कट्टा एक छुरा और जिंदा राउण्ड व खाली खोके भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ धारा 379 सहित 25/27 व 25 बी आ र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पकड़े गए चोरों के साथ एक चोर और था जिसे पुलिस पकडऩे में असफल रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 7:30 बजे दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन युवक दो बाईकें बेचने की फिराक में है। उक्त युवकों पर कुछ हथियार भी देखे गए हैं। इस सूचना पर श्री तिवारी ने एक टीम का गठन किया और मौके पर पहुंचकर दविश दी।
वहां से दो चोर दिनेश उर्फ कातिया पुत्र रोशनलाल प्रजापति निवासी सिद्धपुरा दिनारा, अभिनास उर्फ खरा पुत्र बल्लू उर्फ नारायण परिहार को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि एक अन्य चोर बंटी रावत निवासी पहाड़ी सीहोर भागने में सफल हो गया।
पुलिस ने पकड़े गए दोनों चोरों के पास से दो मोटरसाइकिलें क्रमांक एमपी 33 एम जे 65्र58 व एमपी 33 एमबी 1296 जप्त कर लीं। वहीं दिनेश के पास से एक धारदार छुरा व अभिनाष के पास से एक 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा राउण्ड एवं एक खाली खोका पुलिस ने बरामद कर लिया।
चोरों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को बताया कि उक्त दोनों बाईकें उन्होंने बीते 16 एवं 17 नव बर एवं 20-21 नव बर की रात दिनारा कस्बे से ही चोरी की थी। एक बाईक एमपी 33 एमबी 1296 उन्होंने राजेन्द्र रजक पुत्र रतिराम रजक के यहां से चुराई थी जबकि दूसरी बाईक एमपी 33 एमजे 6558 पवन पुत्र गोपाल सिंह राणा के घर से उठाई थी। पुलिस अब तीसरे चोर बंटी रावत की तलाश में जुट गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।