करैरा। थाना क्षेत्र के ग्राम सड़ मे 17 अक्टूवर को हुई अनिल बाढई हत्या कांड मे फरार दो आरोपियो को पुलिस ने गिर तार कर लिया है इन पर दो दो हजार का इनाम घोषित था इस मामले मे अभी एक आरोपी गुल्ली पंडित फरार है। जिस पर 5 हजार का ईनाम है जिसे बढा कर 10 हजार किए जाना प्रस्तावित है मामले मे 4 आरोपी पहले ही गिर तार किए जा चुके हैं।
एसडीओपी करैरा चन्द्रभान सिह रघुवंशी ने आज करैरा थाने मे आयोजित पत्रकारवर्ता मे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फरार चल रहे दो दो हजार के इनामी आरोपी मनोज शर्मा तथा बीरेन्द्र रावत सड़ गांव के बाहर पंजाब रावत के खेत पर छुपे हुए है जिस पर थाना प्रभारी करैरा पी पी मुदगल ने पुलिस बल के साथ मिलकर वहां दबिश दी तो दोनो आरोपियों को धर दबोचा।
आरोपियो की गिर तारी मे एसआई अशोक परिहार, एएसआई विनोद गोतम, प्रआ महेश शर्मा, आरक्षक नरेद्र सिह, रामकुमार तोमर अशोक तिवारी, आलोक जैन, हिमाचल रावत, अवतार सिह, मनोज सुनील की भूमिका रही।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।