नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले गया युवक

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम सुन्दरपुर से विगत दिवस एक युवक पड़ौस में रहने वाली एक नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। 

जिसकी शिकायत नाबालिग के परिजनों ने थाने में दर्ज कराई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, भादवि सहित 3(2)5 एससीएसटी और पीसीएसओ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग बालिका 25 अक्टूबर को दोपहर 11 बजे अपने घर से बाजार की कहकर निकली थी। 

लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी जिस पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उसकी खोजबीन की तो ज्ञात हुआ कि गांव में रहने वाला आरोपी राकेश पुत्र बल्लू लोधी भी घटना के दिन से ही घर से गायब है। 

जिस पर परिजनों को राकेश पर अपनी पुत्री को भगाने का संदेह हुआ और उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!