मकाराना में रावतों ने धाकड़ों की महिलाओं का रास्ता रोका, फायरिंग

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। तेन्दुआ थाना क्षेत्र के ग्राम मकराना में बीती शाम रावतों के एक समूह ने घास काटकर लौट रहीं महिलाओं का सड़क के बीच ट्रेक्टर खड़ा कर रास्ता रोक दिया जब महिलाओं ने आरोपियों से रास्ता छोडऩे के लिए कहा तो आरोपियों ने उन्हें गालियां दी। इतने से मन नही भरा तो  उनके घर पर पहुंचकर परिवारजनों की मारपीट की और वहां फायर किये। जिसकी शिकायत पीडि़त पक्ष ने थाने में दर्ज करा दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी नारायण सिंह पुत्र देवीलाल धाकड़ निवासी मकराना की पत्नि और घर की अन्य महिलायें कल शाम 7:30 बजे अपने खेत से घास काटकर वापस घर आ रहीं थी।

जहां रामजीलाल रावत, कल्ला रावत, बहादुर रावत, धारण रावत और उनके दो अन्य साथी ट्रेक्टर में भूसा लादकर गांव में आये जहां आरोपियों ने ट्रेक्टर को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। जिससे आवागमन बंद हो गया।

यह देख महिलाओं ने आरोपियों से ट्रेक्टर को रास्ते से हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने छूटते ही उनके साथ गालीगलौंच शुरू कर दी तो महिलायें वहां से निकल कर अपने घर पहुंच गई। तभी आरोपी उनके घर पर आ धमके और घर पर भी गालीगलौंच शुरू कर दी।

यह देख फरियादी नारायण सिंह, संतोष धाकड़ और तीखाराम धाकड़ बाहर निकले और उन्होंने आरोपियों को समझाने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने उलटे ही उनकी मारपीट करना शुरू कर दी जिससे घायलों को काफी चोटें आई, मारपीट करने के बाद आरोपियों में से एक ने बंदूक से फायर करना शुरू कर दिये।

जिससे गांव में दहशत फैल गई और आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग गए। इस घटना की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और फरियादी नारायण सिंह धाकड़ की रिपोर्ट पर से आरोपी रामजीलाल, कल्ला रावत, बहादुर, धारण रावत और दो अन्य के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 336, 34 भादवि का प्रकरण दर्ज कर लिया हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!