शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बघोरिया में जब एक विवाहित महिला ने अपने साथ छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी मनीराम पुत्र मंगल सिंह लोधी ने उसकी मारपीट कर दी।
जिससे महिला की नाक में खून निकल आया। महिला ने पति के साथ आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज करा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय विवाहित महिला कमला लोधी (बदला हुआ नाम)गांव में स्थित अपने घर में जब रात्रि में सो रही थी तो आरोपी ने दुष्कर्म करने के उद्देश्य से घर में घुस कर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
महिला के चिल्लाने पर नीचे सो रही उसकी सास आ गई। जिसे देखकर आरोपी ने बौखलाकर महिला को जोरदार थप्पड़ मार दिया जिससे उसकी नाक में खून निकल आया और आरोपी भाग निकला। सुबह जब उसका पति खेत से लौटा तो उसने अपनी आप बीती अपने पति को बताई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।