शिवपुरी। सूखे के कारण किसानो की मौतो की होने लगी है अभी तक जिले में 3 किसानो की मौत हो चुकी है और अब बैराड़ क्षेत्र में एक किसान की हार्टअटैक से मौत हो गई और परिजन इसका कारण सूखा मान रहे है।
बताया जा रहा है कि जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बेचाई निवासी कृषक मनोज पुत्र मांगीलाल सोनी उम्र 40 वर्ष की कल रात हृदयाघात से मौत हो गई। उसके परिजनों का कहना है कि कृषक कर्जे से परेशान था।
बैंक बाले कर्ज न चुका पाने के कारण उसका ट्रेक्टर खींच ले गए थे। इसी कारण उसे हार्ट अटैक आ गया और बैराड़ के अस्पताल में इलाज के लिए उसे ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषक मनोज के पास 25 बीघा जमीन थी, लेकिन लगातार तीन साल से उसकी फसल पिट रही थी। उसने कर्ज लेकर ट्रेक्टर लिया था, लेकिन वह उसकी किस्त नहीं चुका पा रहा था।
उसे भरोसा था कि उसका गांव सूखा ग्रस्त घोषित हो जाएगा तथा जो मुआवजा राशि मिलेगी, उससे वह ट्रेक्टर की किस्त का भुगतान कर देगा।
लेकिन बैराड़ तहसील सूखा ग्रस्त घोषित नहीं हुई। इसी बीच बैंक बाले भी उसका ट्रेक्टर उठाकर ले गये। इससे सदमे से पीडि़त होकर उसे हार्ट अटैक आया जिसने उसकी जान ले ली।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।