शिवपुरी। भाजपा अल्पसं यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष हाफिज इरशाद अहमद कादरी ने गौ मांस खाने का विरोध करते हुए मुस्लिम भाईयों को सलाह दी है कि वह हिन्दू भाईयों की धार्मिक भावनाओं का स मान करें और कदापि गौ मांस न खायें। श्री कादरी ने गौ हत्या पर कठोर कानून बनाने की मांग करते हुए प्रतिबंध लगाने का केन्द्र सरकार से अनुरोध किया है। प्रेस को जारी बयान में श्री कादरी ने कहा कि इस्लाम भाई चारा, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। गाय हिन्दुओं की भावनाओं से जुड़ा हुआ मसला है। पूरे देश में गौ माता के रूप में पूजी जाती है। ऐसे में मुसलमान भाईयों को सा प्रदायिक सौहार्द्र को बिगाडऩे की चेष्टा नहीं करनी चाहिये। इस्लाम इस बात की इजाजत नहीं देता कि किसी मजहब के जज्बात को ठेस पहुंचाई जाए।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।