शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र की जबाहर कॉलोनी में बीती रात्रि एक दमाद अपनी ससुराल में चोरो की तरह घुस गया जिसे उसके साले ने देख लिया तो दमाद भाग गया। ससुरालियों ने उस दमाद पर मुकद्मा दर्ज करावा दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम झिरी निवासी उस्मान पुत्र एजाज खां बीती रात्रि 12:30 बजे जवाहर कॉलोनी में रहने वाले समीर खां पुत्र सगीर खां के घर में घुस आया। जहां आरोपी को उसने पहचान लिया। जिसे देखकर आरोपी उस्मान वहां से भाग गया।
भागते समय समीर ने उसकी पहचान अपने जीजा उस्मान खांन के रूप में की और उसने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी उसका जीजा है। जिससे उसकी बहिन का वर्ष 2011 में हुआ था, लेकिन विवाह के बाद से ही आरोपी उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे।
जिसका कारण उसकी बहिन ने आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करा दिया था और कल वह किसी बारदात को अंजाम देने के लिए उसके घर में घुस आया लेकिन घटना कारित करने से पहले ही वह वहां से भाग गया, लेकिन भागते समय आरोपी अपनी मोटर साईकिल वहीं छोड़ गया जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 456 का प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।