महिला पार्षर्दो ने सिंधिया को लिखा पत्र: कहा सीएमओ घर बुलाते है

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी नपा के प्रभारी सीएमओ कमलेश शर्मा की विवादित कार्यप्रणाली से खिन्न होकर शिवपुरी नपा की महिला पार्षर्दो ने क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा है ।

इस इस भेजे गए पत्र के माध्यम में नपा की महिला पार्षर्दो ने जो लिखा है उसे हम सशब्द प्रकाशित कर रहे है।

श्रेद्वय श्रीमंत महाराजा साहब 
सेवा में, अत्यंत विनम्रता पूर्वक निवेदन है कि नगर पालिका परिषद शिवपुरी में वर्तमान में 20 महिला पार्षद है। जैसा कि श्रीमंत जी महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करते है तथा हरसंभव सहयोग भी देते है,

किन्तु श्रीमंत जी की इस नेक-भावना को मु य नगर पालिका अधिकारी कमलेश शर्मा पतीला लगाने पर तुले हुये है यह खुद तो कार्यालय में बहुत ही कम बैठते है तथा अपने घर से ही आफिस संचालित किये है,

इनके द्वारा महिला पार्षदो द्वारा किसी भी कार्य की कहा जाता है तो यह अपनी कोठी पर महिला पार्षद को बुलाते है,तथा महिला पार्षद द्वारा इनसे किसी भी कार्य हेतु फोन पर संपर्क किया जाता है तो इनके द्वारा फोन पर अभद्रता करते हुये कहा जाता है कि  मै सी.एम.ओ हॅॅु,तु हारे लिये ही यहां नही बैठा हूॅ तु है कोई काम है तो तुम घर पर आ जाओ। 

इनके द्वारा समग्र आई.डी.,राशन पात्रता कूपन एंव जनहित के कार्यो में कोई रूचि  नही ली जा रही है तथा महिला पार्र्षदो के किसी भी प्रकार के कार्य नही किये जा रहे है जिस कारण महिला पार्षद घर पर बैठने को मजबूर हो गई है।

यह कि सीएमओ महोदय नगर विकास क कार्यो में भी रूचि नही रखते है तथा नगर पालिका में इनके द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिस सबंधं में समाचार पत्रो में भी समय-समय पर समाचार प्रकाशित होते रहते है

यथा श्रीमंत महाराजा साहब जी से निवेदन है कि उक्त सीएमओ का अविल ब अन्यत्र स्थानांतरण कर इनके भ्रष्टाचार के कारनामो की उच्च स्तरीय जांच कराये जाने की महती कृपा करे तो श्रीमंत जी की अति कृपा कोगी  
कृपाकांक्षी सेविका,
श्रीमति बैजन्ती शाक्य देशवारी
पार्षद वार्ड क्रं.36

इस भेजे गए पत्र पर वार्ड क्रं. 6 की पार्षद किरण सैन,वार्ड क्रं.21 की पार्षद जरीना शाह,वार्ड क्रं. 4 की पार्षद वर्षा गुप्ता,पार्षद नीलम बघेल,पार्षद श्रीमति मुन्नी अग्रवाल, और कई महिला पुरूष पार्षदों के सील एंव हस्ताक्षर है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!