परिवार गया था खेत पर,चोरो ने अपना काम कर दिया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र ग्राम खुर्द कल दोपहर अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान में घुस कर हजारों का माल साफ कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 का प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी ओमप्रकाश पुत्र इमरत लाल धाकड़, कल सुबह 8 बजे घर से निकल आया था। वहीं उसकी पत्नि और घर अन्य सदस्य खेत पर काम करने के लिए घर में ताला लगाकर चले गए। 

दोपहर करीब 11 बजे कोर्ई अज्ञात चोर उनके घर में घुस आया और चांदी के 21 सिक्के, तोडिय़ा, कंगन सहित वहां से अन्य सामान जिसकी कीमत 60 हजार रूपए आंकी गई है। वह चुरा कर ले गए। 

शाम को जब सब लोग वापस घर आये तो उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी लगी। इसके बाद वह पुलिस थाने पहुंचे और मामला दर्ज करा दिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!