पंचायत सचिव के घर में फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बीते 30-31  जुलाई की रात में नरवर कस्बे में निवासरत सहायक पंचायत सचिव के घर में घुस कर उसे गोली मारने और लूट का प्रयास करने वाला नवां आरोपी आज पुलिस ने गिर तार कर लिया हैं। पकड़े गए आरोपी पर शिवपुरी और ग्वालियर पुलिस द्वारा इनाम घोषित किया गया था। 

गोलीकाण्ड के मामले में पूर्व में आठ आरोपी गिर तार हो चुके थे। जबकि दो आरोपी की गिर तारी होनी अभी शेष थी। जिसमें से एक आरोपी आज पकड़ा गया। जबकि एक अभी भी फरार चल रहा हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरवर वार्ड क्रमांक 10 में निवासरत श्रीकांत भार्गव के घर में घुसकर 6 आरोपियों ने श्रीकांत पर गोली चला दी थी। वहीं बीच बचाव करने आये उसके पिता सुरेश भार्गव पर बदमाशों ने धारदार हथियार से बार कर दिया था। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

इस घटना के बाद बदमाश बिना लूट किये ही मौके से भाग गए थे। उस समय पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की शुरू की और पुलिस ने आठ आरोपियों प्रहलाद जाटव, रामू जाटव,सतेन्द्र रावत, बालूरावत, बंटी गुर्जर, रंजीत रावत, छुक्कन पंडित को गिर तार कर लिया था। 

जिनसे पूछताछ हुई जिसमें आरोपियों ने दो और आरोपियों नामों का खुलासा किया। जिसमें से एक आरोपी रामवरण पुत्र उदल सिंह रावत निवासी डोंगरपुरा  ग्वालियर को गिर तार कर लिया। पकड़े गए उक्त बदमाश पर शिवपुरी पुलिस द्वारा तीन हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था। जबकि ग्वालियर पुलिस द्वारा दस हजार का इनाम घोषित हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!