झूठी निकली गिरवर के अपहरण की कहानी, वह तो इंदौर में है

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। विगत दिवस करैरा के ग्राम टकटकी के रास्ते से गिरवर पुत्र प्यारेलाल के अपहरण के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है और उक्त अपहरण को झूठा बताया है। पुलिस ने बताया कि गिरवर इन्दौर में हैं। 

जहां से उसने अपने साढू और मामा के लड़के भगवत को फोन कर इंदौर में होने की जानकारी दी हैं। पुलिस अब गिरवर को लेने इंदौर रवाना हो गई। 

विदित हो कि ग्राम टकटकी का रहने वाला गिरवर लोधी अपने मामा के यहां से लौटकर अपने गांव आ रहा था जहां रास्ते से ही वह गायब हो गया था और उसकी बाईक और चप्पलें सड़क पर पड़ी मिली थी। 

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 365 भादवि सहित 11/13 एमपीडीपी के एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया था।  लेकिन बीती रात्रि गिरवर का फोन अपने परिजनों के पास आया। जहां उसने बताया कि वह इंदौर में हैं। 

पुलिस ने भी उसकी लोकेशन ट्रेस की तो वह इंदौर की निकली। जिस पर पुलिस टीम इंदौर रवाना हो गई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!