बहनोई ने की बंटी की हत्या,पत्नि ने भी दिया साथ

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कल मनियर रेलवे ट्रेक के पास सिरकुचली बंटी कुशवाह की लाश के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। बताया गया है कि यह हत्या मृतक की पत्नि और बहनोई और उसके एक साथी ने मिलकर की है।

एसपी शिवपुरी मों यूसुफ कुर्रेशी ने पत्रकार वार्ता मेंं इस हत्याकांण्ड का खुलासा करते हुए बताया कि कल मनियर रेलवे ट्रेक पर एक सरकुचली लाश के मिलने सूचना प्राप्त हुई और इस सरकुचली लाश की पहचान बंटी उर्फ पन्नालाल कुशवाह उम्र 25 साल निवासी निलगर चौराहा हाल निवासी मनियर के रूप में हुई।

प्रथम दृष्टया ही यह मामला हत्या का लगा। घटना स्थल पर दारू की बोतले और मीट पडा हुआ था घटना स्थल को देखकर लग रहा था कि यह पहले दारूपार्टी की है फिर बंटी के सर पर पत्थर मार कर यह हत्या की है।

पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाकर इस मामले की जांच और छानबीन की तो मृतक की पत्नि के बायानो पर संदिग्ध लगे मृतक की पत्नि उर्मिला ने पुलिस को बताया था कि उसका और उसके पति का झगडा हो गया था इस कारण वे कही चले गए और इसकी सूचना भी सास ससुर को दी।

पुलिस ने मृतक के मकान मालिक से पूछताछ की तो उसने बताया कि बंटी अपने बहनोई के साथ गया था और उसके बाद बंटी लौटकर नही आया लेकिन उसका बहनोई आया था।


संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नि और बहनोई से पूछताछ की तो उन्होने सारी कहानी उगल दी पुछताछ में मृतक की पत्नि उर्मिला ने बताया कि मेरा पति अक्सर दारू पीकर आता था और मेरी मारपीट करता था।

घटना वाली रात भी मेरी और मेरे पति का झगडा हुआ उसने मेरी मारपीट की। मैने यह बात प्रवेश को बताई इस पर से प्रवेश ने बंटी कुशवाह की हत्या की योजना बनाई।

पूछताछ में उर्मिला ने बताया कि प्रवेश और उसका दोस्त सुनील पुत्र रघुवर कुशवाह उम्र 20 साल के साथ मोटर साईकिल से होटल खाना दारू और मीट  लेकर मृतक के साथ रात के साढे 10:30 बजे मनियर रेलवे ट्रेक के पास पहुंचे।

मृतक बंटी कुशवाह को दारू का नशा कराया गया और वह पीकर मस्त हो गया तो उसके सर पर प्रवेश कुशवाह ने पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी। 

उसके बाद प्रवेश कुशवाह ने बंटी की पत्नि को उसके घर आकर यह सूचना दी और मृतक की पत्नि ने यह झुठा फोन अपने सास-ससुर को लगाया कि उसका झगडा हो गया और पति कही चला गया।

घटना के बाद तत्काल ही पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया इस हत्याकांड के तीनो आरोपियो को गिर तार कर लिया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!