संगठन चुनाव: वार्डो में ही आम राय नही आगे क्या होगा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भाजपा नगर मंडल शिवपुरी के 6 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष की नियुक्ति लटक गई है। आम राय न बनने के कारण अब इनकी घोषणा बाद में होगी। 

यह जानकारी गुरुवार को शिवपुरी नगर के निर्वाचन अधिकारी पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने पार्टी के जिला निर्वाचन अधिकारी जयसिंह कुशवाह को दी है। 

गुरुवार को भाजपा के सभी 15 नगर मंडलों के निर्वाचन अधिकारियों की बैठक होटल सुखसागर मेंं रखी गई थी। इसमें सभी नगर मंडलों के वार्ड अध्यक्षों की सूची दे दी गई लेकिन शिवपुरी के वार्ड 3, 8, 18, 19, 26, 38 में विवाद के कारण अध्यक्ष का नाम फाइनल नहीं हो पाया। 

इसके अलावा शहर के 39 वार्डों में से 33 वार्ड की स्थानीय समिति बन जाने के बाद प्रहलाद भारती ने यह सूची जयसिंह कुशवाहा को दी। 

इस बैठक में यह तय किया गया कि 10 अक्टूबर को भोपाल में होने वाली बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी अस्वस्थ होने के कारण नहीं जाएंगे तो जिले के दो महामंत्री जगराम सिंह यादव और ओमी गुरु इस बैठक में शिरकत करेंगे। 

भोपाल में होने वाली बैठक में ही यह तय होगा कि जिले के 15 मंडलों में अध्यक्ष के चुनाव किस तारीख में होंगे। अब छह वार्डों के अध्यक्ष पद के उ मीदवारों की धड़कनें बड गई हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!