अंतिम रूप लेने लगीं हैं श्रीजी की प्रतिमाएं, सजने लगा है शहर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। 17 सित बर गणेश चतुर्थी से अनंत चौदस तक चलने वाले गणेश महोत्सव को लेकर शहर में उत्साह का माहौल बना हुआ है। श्रीजी के आगमन को लेकर शहर में सजावट होनी शुरू हो गई है। वहीं भगवान की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का कार्य शुरू हो गया हैं।

गणेश महोत्सव के दौरान शहर भर में भगवान गणेश को विराजमान किया जाता है। जहां दस दिनों तक झांकियोंं के साथ धार्मिक आयोजन आयोजित किये जाते हैं। वहीं अनंत चौदस के दिन भगवान गणेश का विशाल चल समारोह भी निकाला जाता है। जिसमें बड़ी सं या में शहर वासियों के साथ-साथ जिले भर से लोग उक्त महोत्सव को देखने आते हैं।

फिजीकल रोड़ पर मूर्तिकार बड़ी सं या में भगवान गणेश की मूर्तियों का निर्माण करने में जुटे हुए हैं। गणेश चतुर्थी में अब दो दिन ही शेष बचे हैं और मूर्तिकारों ने प्रतिमाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया हैं।

कई प्रतिमायें तैयार हो चुकी हैं। इनकी एडवांस बुकिंग भी भक्तों द्वारा कर दी गई हैं। इस बार बजरिया मोहल्ले में शहर में भगवान गणेश की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

वहीं अन्य स्थानों पर भी भगवान की प्रतिमायें स्थापित होगी। जहां झांकियां भी सजाई जाएगी। प्रति वर्ष बिजली घर पर विद्युत मंडल द्वारा मनमोहक झांकियां सजाई जाती हैं। इस बार वहां झांकियां लगेगी या नहीं इस पर अभी संसय बना हुआ हैं।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!