रसैरा रपटा नदी पार करते समय युवक बह गया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम रसैरा में आज तेज पानी आ जाने के कारण रसैरा रपटा के ऊपर पानी बह रहा था तभी एक गांव का युवक उस रपटे को पार रहा था तभी पानी का तेज बहाव आ जाने से उसी के साथ बहता चला गया।

उक्त बात की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को दी। जिस पर से घटना स्थल पर तुरंत तहसीलदार व पुलिस का अमला घटना स्थल पर पहुंच कर पानी बहे युवक की खोज बीन शुरू कर दी हैं। लेकिन देर रात्रि तक युवक पता नहीं चल सका हैं।

जानकारी के अनुसार नारायण पुत्र जगनू ओझा उम्र 40 निवासी रसेरा बरौद, आज बैराड़ से अपने गांव जा रहा था तभी रसेरा रपटा पानी अधिक होने की दसा में वह रपटे को पार करने लगा तभी पानी का तेज बहाब आ गया और उसी के साथ बहता हुआ चला गया।

काफी खोजबीन करने के बाद भी नारायण का पता नहीं चल सका है। स्थानीय नागरिकों ने भी नदी तैराकों को कूंदा कर भी देखा लेकिन नारायण का कुछ भी सुराग नहीं लगा हैं। पुलिस भी खोजबीन में लगी हुई हैं।   

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!