खतौरा मण्डी अध्यक्ष के यहां 1 करोड़ की चोरी, रिपोर्ट 25 लाख की लिखाई

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम मडवासा में बीती रात अज्ञात चोरों ने खतौरा कृषि उपज मण्डी के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव के मकान पर धाबा बोला। चोर दो सूटकेसों से सूत्रों के अनुसार 35-40 लाख रुपये नगद और लगभग ढाई किलो सोने के स्वर्णाभूषण ले गये।

चोरी गये सामान का मूल्य लगभग एक करोड़ रुपये बताया जा रहा है लेकिन फरियादी महाराज सिंह यादव जो कि मण्डी अध्यक्ष के पिता हैं ने 17 लाख रुपये नगद और 35 तौले स्वर्णाभूषण चोरी की रिपोर्ट लिखाई है जिसका मूल्य लगभग 25 लाख रुपये है।

चोरी के  समय परिवार के सदस्य दूसरे कमरों में सो रहे थे और आज सुबह जब महाराज सिंह यादव जागे और अपने कमरे में पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मण्डी अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव का मकान लगभग 10 हजार वर्ग फुट जमीन में बना हुआ है। बीती रात जब घर के सदस्य सो रहे थे उसी दौरान चोरों ने पिछवाड़े से मकान का जंगला तोड़ा और वे छत के रास्ते नीचे आये। चौक में जाकर उन्होंने उस कमरे में प्रवेश किया जिसमें कोई नहीं था।


 इस कमरे के ठीक पास में महाराज सिंह यादव सो रहे थे लेकिन उन्हें चोरी की भनक नहीं लगी। चोरों ने कमरे में रखे दोनों सूटकेसों पर हाथ साफ किया और नगदी तथा सोने के गहने लेकर फरार हो गये।

वारदात में किसी निकटस्थ के हाथ होने की आशंका
चोरी की इस सनसनीखेज वारदात में यादव परिवार के किसी नजदीकी व्यक्ति के हाथ होने की आशंका है जिसे पता था कि नगदी और सोने के गहने किस अलमारी में है। इसी कारण चोर उसी कमरे में गये जबकि अन्य कमरों की ओर उन्होंने कोई रुख नहीं किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार चोरी की इस वारदात में कंजर गिरोह का हाथ भी संभावित है।

जिपं अध्यक्ष कमला यादव के दामाद हैं देवेन्द्र सिंह
जिला पंचायत अध्यक्ष कमला यादव और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव के दामाद हैं खतौरा मण्डी अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव। चोरी की सूचना मिलने पर बैजनाथ सिंह यादव और विधायक रामसिंह यादव के सुपुत्र महेन्द्र यादव देवेन्द्र सिंह यादव के निवास स्थान पर पहुंचे और उन्होंने उनसे घटना की पूरी जानकारी ली। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!