मनियर की धाकड़ कॉलोनी में मगर दिखने पर मचा हड़कंप

Updesh Awasthee
0


शिवपुरी। आज सुबह नये फायर बिग्रेड स्टेशन के पीछे धाकड़ कॉलोनी के नाले में एक मगर को स्थानीय लोगों ने बैठा हुआ देखा जिससे कॉलोनी में हड़कंप मच गया।

तत्काल वन विभाग की टीम को सूचना दी गई लेकिन टीम लगभग डेढ़ घंटे देरी से वहां पहुंची जिस कारण मगर पानी में समा गया और टीम उसे पकडऩे में असफल रही। जिस कारण कॉलोनी में भय बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 11.30 बजे कॉलोनी के रहने वाले बंटी कुशवाह नामक युवक ने एक मगर को नाले के किनारे बैठा हुआ देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना देने के एक घंटे बाद तक मगर नाले के किनारे बैठा रहा, लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। एक घंटे बाद जब टीम वहां पहुंची तो उन्होंने मगर को पकडऩे की कोशिश की लेकिन मगर नाले में भरे पानी में समा गया जिस कारण टीम खाली हाथ वापस लौट आई।

मगर की लंबाई करीब 4 फिट बताई जा रही है। मगर की उपस्थित कॉलोनी में होने के कारण वहां के वाशिंदों में भय बना हुआ है और उन्हें अंदेशा है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!