एक माह में एक इंच नही सरकी जलावर्धन योजना: 18 अगस्त से आंदोलन

Updesh Awasthee
0


शिवपुरी। एक माह के स्थगन के बाद सिंध जलावर्धन योजना के क्रियान्वयन के लिए पब्लिक पार्लियामेंट ने पुन: आंदोलन करने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया गया है कि 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन अनशन प्रारंभ किया जायेगा जिसके लिए अनुमति दी जाये।

ज्ञापन में कहा गया है कि सिंध परियोजना को प्रारंभ करने के लिए पब्लिक पार्लियामेंट जनसहयोग से जलक्रांति सत्याग्रह के अंतर्गत क्रमिक भूख हड़ताल प्रारंभ की थी और शासन प्रशासन द्वारा इस परियोजना को शीघ्र शुरू करने के आश्वासन के बाद भूख हड़ताल स्थगित कर दी गई थी।

लेकिन एक माह बाद भी कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ बल्कि योजना एक इंच भी नही सककी,ऐसी स्थिति में शिवपुरी की जनता अपने आपको ठगी महसूस कर रही है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!